Profit & Loss Account — लाभ और हानि खाता

Profit & Loss Account (लाभ और हानि खाता)

Profit & Loss Account एक ऐसा खाता (Account) है जिसमें किसी व्यवसाय (Business) की कुल आय (Income) और कुल खर्च (Expenses) को एक निश्चित अवधि (जैसे एक माह, तिमाही या एक वर्ष) के लिए दर्शाया जाता है।

इस खाते की सहायता से यह पता लगाया जाता है कि व्यवसाय को Profit (लाभ) हुआ है या Loss (हानि)


सरल भाषा में समझें

Income > Expenses = Profit (लाभ)
Expenses > Income = Loss (हानि)

Profit & Loss Account का क्या काम है?

  1. लाभ या हानि का पता लगाना
    व्यवसाय में कितना फायदा या नुकसान हुआ, यह जानकारी देता है।
  2. खर्चों का रिकॉर्ड रखना
    जैसे – Rent (किराया), Salary (वेतन), Electricity Bill (बिजली बिल) आदि।
  3. आय (Income) दिखाना
    जैसे – Commission Received, Interest Received, Discount Received आदि।
  4. Business Performance का विश्लेषण
    व्यवसाय की प्रगति और कार्यक्षमता को समझने में सहायता करता है।

Profit निकालने का सूत्र

Profit = Total Income – Total Expenses

उदाहरण (Example)

विवरण राशि (₹)
Total Income 10,000
Total Expenses 8,000
Profit 2,000

Profit & Loss Account में शामिल मदें

Expenses (खर्च) Income (आय)
Salary Commission Received
Rent Interest Received
Electricity Bill Discount Received
Office Expenses Other Income
निष्कर्ष :
Profit & Loss Account व्यवसाय की आय और खर्चों का सार प्रस्तुत करता है। इसकी सहायता से यह पता लगाया जाता है कि किसी निश्चित अवधि में व्यवसाय को कितना लाभ (Profit) या हानि (Loss) हुई है। यह व्यवसाय की वित्तीय स्थिति और प्रदर्शन को समझने का महत्वपूर्ण साधन है।

Comments

Popular posts from this blog

all computer notes

Ms Word 2007

Hindi Typing List