लेखांकन का परिचय (Introduction of Accounting)

लेखांकन का परिचय (Introduction of Accounting)

लेखांकन (Accounting) एक ऐसी व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी व्यवसाय के आर्थिक लेन-देन (financial transactions) को दर्ज (record), वर्गीकृत (classify), सारांशित (summarize) और विश्लेषित (analyze) किया जाता है, ताकि उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सके।

लेखांकन (Accounting)

व्यवसाय की आर्थिक जानकारी को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया

लेखांकन के मुख्य उद्देश्य

  1. लेन-देन का रिकॉर्ड रखना : सभी आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से दर्ज करना।
  2. लाभ-हानि का पता लगाना : व्यवसाय में लाभ हुआ या हानि।
  3. वित्तीय स्थिति जानना : संपत्ति (Assets) और देनदारियों (Liabilities) की जानकारी प्राप्त करना।
  4. निर्णय लेने में सहायता : सही निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी देना।

लेखांकन की विशेषताएँ

  1. यह एक Systematic प्रक्रिया है।
  2. केवल आर्थिक (Monetary) लेन-देन को ही रिकॉर्ड करता है।
  3. इसमें Recording, Classification और Summary शामिल होता है।
  4. परिणामों का विश्लेषण और व्याख्या की जाती है।

लेखांकन के प्रकार

  1. वित्तीय लेखांकन (Financial Accounting)
  2. लागत लेखांकन (Cost Accounting)
  3. प्रबंधन लेखांकन (Management Accounting)

लेखांकन का महत्व

  1. व्यवसाय की प्रगति को समझने में मदद करता है।
  2. निवेशकों और मालिकों के लिए उपयोगी जानकारी देता है।
  3. कर (Tax) और कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
  4. धोखाधड़ी (Fraud) रोकने में सहायक होता है।
निष्कर्ष :

लेखांकन किसी भी व्यवसाय का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह व्यवसाय की आर्थिक स्थिति को समझने, लाभ-हानि जानने और भविष्य के सही निर्णय लेने में सहायता करता है।

Comments

Popular posts from this blog

all computer notes

Ms Word 2007

Hindi Typing List