Adobe Premiere Pro 2022 List

  1. File Menu (फाइल मेनू)- यह सॉफ्टवेयर का एंट्री और एग्जिट गेट है। प्रोजेक्ट को शुरू करने और खत्म करने का सारा काम यहीं से होता है। काम: नया प्रोजेक्ट बनाना (New Project), पुराना प्रोजेक्ट खोलना, प्रोजेक्ट को सेव करना, वीडियो या ऑडियो एसेट्स को अंदर लाना (Import) और फाइनल वीडियो को गैलरी में सेव करने के लिए बाहर निकालना (Export > Media)।
  2. Edit Menu(एडिट मेनू) - वीडियो एडिटिंग के दौरान की जाने वाली बुनियादी कांट-छांट और बदलाव इसके अंदर होते हैं। काम: गलती होने पर पीछे जाना (Undo/Redo), क्लिप को कट-कॉपी-पेस्ट करना, और सॉफ्टवेयर की सेटिंग्स (जैसे रैम बढ़ाना, शॉर्टकट बदलना) के लिए Preferences में जाना।
  3. Clip Menu(क्लिप मेनू)- जब टाइमलाइन पर कोई सिंगल वीडियो या ऑडियो क्लिप सिलेक्ट होती है, तो उस खास क्लिप पर कंट्रोल करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। काम: वीडियो और ऑडियो को अलग-अलग करना (Unlink), दो-तीन क्लिप्स को एक साथ जोड़ना (Nest), क्लिप की स्पीड या ड्यूरेशन बदलना (Speed/Duration), और अलग-अलग कैमरों के फुटेज को एक साथ मिलाना (Synchronize)।
  4. Sequence Menu (सीक्वेंस मेनू)- सीक्वेंस यानी आपकी वह टाइमलाइन जहाँ आपकी पूरी फिल्म या वीडियो बन रहा है। यह पूरे टाइमलाइन की सेटिंग्स को कंट्रोल करता है। काम: वीडियो का रेजोल्यूशन (1080p, 4K) बदलना, वीडियो को स्मूथ चलाने के लिए रेंडर करना (Render In to Out), और खाली जगहों को एक साथ डिलीट करना (Close Gap)।
  5. Markers Menu (मार्कर मेनू)- लंबे प्रोजेक्ट्स (जैसे मूवी या लंबी डॉक्युमेंट्री) में एडिटर्स अपनी सहूलियत के लिए नोट्स या निशान लगाते हैं, जिन्हें मार्गदर्शक (Markers) कहते हैं। काम: टाइमलाइन पर किसी खास सेकंड पर मार्क लगाना (Add Marker), मार्कर पर जाना, या सारे मार्कर्स को एक साथ डिलीट करना। इससे बीट्स (Beats) पर वीडियो काटना आसान हो जाता है।
  6. Graphics Menu (ग्राफिक्स मेनू)- Premiere Pro 2022 में यह मेनू वीडियो में टेक्स्ट, टाइटल्स और मोशन ग्राफिक्स जोड़ने के लिए बहुत जरूरी है। काम: वीडियो पर नया टेक्स्ट लिखना (New Layer > Text), प्रीमियर प्रो के बने-बनाए टाइटल टेम्पलेट्स (MOGRTs) इम्पोर्ट करना, और कैप्शंस या सबटाइटल्स (Subtitles) जनरेट करना।
  7. View Menu (व्यू मेनू)- यह आपके काम करने की जगह (सॉफ्टवेयर स्क्रीन) पर चीजें कैसी दिखाई देंगी, उसे तय करता है। काम: वीडियो प्रीव्यू को ज़ूम इन/आउट करना, स्क्रीन पर ग्रिड या गाइड्स (Rules/Guides) दिखाना ताकि टेक्स्ट बिल्कुल बीच में सेट हो सके।
  8. Window Menu (विंडो मेनू)- यह प्रीमियर प्रो का सबसे जादुई मेनू है। अगर सॉफ्टवेयर का कोई पैनल (जैसे इफेक्ट्स, कलर टूल, या टाइमलाइन) अचानक गायब हो जाए, तो वह यहीं से वापस आता है। काम: अलग-अलग पैनल्स को खोलना या बंद करना (जैसे: Lumetri Color कलर करेक्शन के लिए, Effects ट्रांजिशन के लिए)। इसके अलावा एडिटिंग, कलरिंग या ऑडियो के लिए बने-बनाए वर्कस्पेस (Workspaces) बदलना।

Comments

Popular posts from this blog

all computer notes

Ms Word 2007

Hindi Typing List