Adobe Photoshop 7.0 Image Menu
- Mode - फोटो के कलर मोड को बदलने के लिए। जैसे: RGB Color: स्क्रीन और इंटरनेट के लिए। CMYK Color: प्रिंटिंग के लिए। Grayscale: फोटो को ब्लैक एंड व्हाइट बनाने के लिए। Indexed Color: वेब ग्राफिक्स के लिए रंगों को सीमित करने के लिए।
- Adjustments (मुख्य सुधार) - इसके अंदर फोटो की रोशनी और रंगों को ठीक करने के कई टूल्स होते हैं:
- Levels - फोटो के डार्क और ब्राइट हिस्सों (Shadows & Highlights) को संतुलित करने के लिए।
- Auto Levels - फोटो के लेवल्स को सॉफ्टवेयर द्वारा अपने आप ठीक करना।
- Auto Contrast - फोटो के कंट्रास्ट को ऑटोमैटिक संतुलित करना।
- Auto Color - फोटो के कलर कास्ट (अतिरिक्त रंग) को हटाकर सही रंग सेट करना।
- Curves - ग्राफ के जरिए फोटो की चमक और कंट्रास्ट को बारीकी से नियंत्रित करना।
- Color Balance - फोटो में खास रंगों (जैसे Red, Blue, Yellow) की मात्रा बढ़ाने या घटाने के लिए।
- Brightness/Contrast - फोटो की कुल चमक और रंगों के बीच के अंतर (Contrast) को कम या ज्यादा करना।
- Hue/Saturation - फोटो के रंगों (Hue) को बदलने और उनकी गहराई (Saturation) को बढ़ाने के लिए।
- Desaturate - फोटो के सभी रंग हटाकर उसे ब्लैक एंड व्हाइट बनाना (बिना मोड बदले)।
- Replace Color - फोटो के किसी खास रंग को चुनकर उसे दूसरे रंग से बदलने के लिए।
- Slective Color - किसी एक खास रंग (जैसे सिर्फ लाल या सिर्फ हरा) में बदलाव करने के लिए।
- Channel Mixer - अलग-अलग कलर चैनल्स (R, G, B) को मिलाकर नया प्रभाव पैदा करना।
- Gradient Map - फोटो के डार्क और लाइट हिस्सों में ग्रेडिएंट रंगों को भरने के लिए।
- Invert - फोटो के रंगों को उल्टा (Negative) करने के लिए।
- Equalize - फोटो के सबसे हल्के और गहरे पिक्सल को पूरी इमेज में बराबर फैलाना।
- Threshold - फोटो को केवल शुद्ध काले और सफेद (Black & White) पिक्सल में बदलना।
- Posterize - फोटो में रंगों की संख्या को कम करके उसे पोस्टर जैसा लुक देना।
- Variatons - फोटो के रंगों और चमक के अलग-अलग विकल्प (Previews) दिखाकर सही चुनाव करने में मदद करना।
- Duplicate - वर्तमान फोटो की एक हुबहू दूसरी कॉपी (Duplicate File) बनाने के लिए।
- Apply image - दो अलग-अलग इमेज या लेयर्स को विशेष 'Blending Modes' के जरिए आपस में मिलाने के लिए।
- Calculations - दो चैनल्स को आपस में मिलाकर नया मास्क या सिलेक्शन बनाने के लिए। यह एडवांस लेवल की एडिटिंग में काम आता है।
- Image Size - पूरी फोटो की लंबाई, चौड़ाई और रेजोल्यूशन (Resolution) को बदलने के लिए।
- Rotate Canvas - पूरे कैनवास को घुमाने के लिए (90°, 180°, या अपनी पसंद के अनुसार)। इसमें 'Flip Horizontal' से फोटो को आईने की तरह पलटा भी जा सकता है।
- Crop - फोटो के अवांछित (Unwanted) हिस्सों को काटकर हटाने के लिए।
- Trim - फोटो के किनारों से खाली या पारदर्शी (Transparent) पिक्सल को ऑटोमैटिक काटकर हटाने के लिए।
- Reveal All - अगर कैनवास से बाहर कोई छिपी हुई लेयर या इमेज है, तो कैनवास का साइज बढ़ाकर उसे दिखाने के लिए।
- Histogram - एक ग्राफ के जरिए यह देखना कि फोटो में डार्क, मिड और लाइट पिक्सल की मात्रा कितनी है।
- Trap - प्रिंटिंग के दौरान रंगों के बीच आने वाली खाली जगह (Gaps) को भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रिंटिंग फीचर।
Comments
Post a Comment