Adobe Photoshop 7.0 Edit Menu

Edit
  1. Undo - अपने द्वारा किए गए आखिरी काम (Action) को पीछे ले जाने या रद्द करने के लिए। (फोटोशॉप 7.0 में यह केवल एक कदम पीछे जाता है)।
  2. Step Forward - अगर आपने 'Step Backward' का उपयोग किया है, तो अगले कदम पर वापस आगे आने के लिए इसका उपयोग होता है।
  3. Step Backward - लगातार कई कदम पीछे जाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह हिस्ट्री (History) में पीछे जाने का सबसे अच्छा तरीका है।
  4. Fade - किसी फिल्टर, टूल या एडजस्टमेंट के प्रभाव (Opacity) को कम करने के लिए। यह तुरंत किसी एक्शन के बाद ही काम करता है।
  5. Cut - चुने हुए हिस्से (Selection) को हटाकर क्लिपबोर्ड पर ले जाने के लिए।
  6. Copy - चुने हुए हिस्से की नकल (Copy) बनाने के लिए।
  7. Copy Merged - यदि आपकी फाइल में कई लेयर्स हैं, तो उन सभी लेयर्स के विजिबल हिस्से को एक साथ कॉपी करने के लिए।
  8. Paste - कॉपी या कट किए गए हिस्से को नई लेयर पर चिपकाने (Paste) के लिए।
  9. Paste Into - किसी सिलेक्शन के अंदर फोटो को पेस्ट करने के लिए। यह फोटो को फ्रेम या किसी खास शेप के भीतर डालने के काम आता है।
  10. Clear - चुने हुए हिस्से (Selection) को बिना कॉपी किए पूरी तरह हटाने या डिलीट करने के लिए।
  11. Check Spelling - यदि आपने 'Type Tool' से कोई टेक्स्ट लिखा है, तो उसकी स्पेलिंग (हिज्जे) चेक करने के लिए।
  12. Find and Replace Text - फाइल में लिखे गए किसी शब्द को ढूंढने और उसकी जगह दूसरा शब्द लिखने के लिए।
  13. Fill - किसी सिलेक्शन या पूरी लेयर में रंग (Foreground/Background Color) या पैटर्न (Pattern) भरने के लिए।
  14. Stroke - किसी सिलेक्शन या लेयर के चारों ओर बॉर्डर (Outlining) बनाने के लिए।
  15. free Transform - फोटो या सिलेक्शन को छोटा-बड़ा (Scale), घुमाने (Rotate) या तिरछा (Skew) करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टूल।
  16. transform - इसमें फोटो को बदलने के कई विशेष विकल्प मिलते हैं, जैसे: Scale: साइज बदलना। Rotate: घुमाना। Skew: कोनों से खींचना। Distort: किसी भी दिशा में खींचना। Perspective: गहराई (3D लुक) देना। Flip Horizontal/Vertical: फोटो को आईने की तरह पलटना।
  17. Define Brush - किसी इमेज या सिलेक्शन को कस्टम Brush (ब्रश) के रूप में सेव करने के लिए। इसके बाद आप उस शेप को ब्रश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  18. Define Pattern - किसी इमेज या सिलेक्शन को Pattern (पैटर्न) के रूप में सेव करने के लिए, जिसे बाद में 'Fill' टूल से बैकग्राउंड में दोहराया जा सके।
  19. Purge - फोटोशॉप की मेमोरी (RAM) को खाली करने के लिए। इससे Undo, Clipboard और Histories का डेटा डिलीट हो जाता है जिससे कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाती है।
  20. Color Settings - फोटोशॉप के रंगों के मोड (RGB, CMYK) और कलर प्रोफाइल को मैनेज करने के लिए।
  21. Preset Manager - ब्रश, स्वैचेस (Swatches), ग्रेडिएंट और पैटर्न को लोड करने, हटाने या व्यवस्थित करने के लिए।
  22. Preferences - फोटोशॉप की पूरी सेटिंग बदलने के लिए (जैसे यूनिट्स, कर्सर का आकार, परफॉरमेंस और डिस्प्ले सेटिंग्स)।

Comments

Popular posts from this blog

Ms Word 2007

Tally Erp 9 voucher entry questions - टैली ईआरपी 9 वाउचर एंट्री प्रश्न

allcomputernotes